Breaking News

अगर आप भी करते ऐसे नारियल के तेल का इस्तेमाल तो जानिये इसके फायदे

कोकोनट यानी नारियल कुदरत का एक अनोखा तोहफा है, जिसमें ढेर सारे गुण होते हैं। इसीलिए भारत के पश्चिमी इलाके में भी हर साल सावन की पूर्णिमा को नारियल पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं। नारियल का तेल खान-पान के साथ-साथ आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल के तेल से आप मच्छरों को भी भगा सकते हैं। जी हां, कोकोनट ऑयल एक बेहतरीन मस्कीटो रिपेलेंट हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे-

कैसे बनाएं मच्छर भगाने के लिए ऑयल : मच्छर भगाने का तेल बनाने के लिए आपको नारियल के तेल, मनपसंद इसेंशियल ऑयल, एक कटोरी और एक चम्मच की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच नारियल का तेल डालें। अगर नारियल का तेल जम गया है, तो हल्की आंच में इसे पिघला लें। अब इसमें आधा चम्मच अपने पसंद का इसेंशियल ऑयल डालें। इन दोनों तेलों को चम्मच से तब तक चलाएं जब तक ये अच्छी तरह मिलकर थोड़े गाढ़े न हो जाएं। नारियल से बना ये खास लोशन अब तैयार है।

नारियल के इस लोशन के फायदे : नारियल से बना ये लोशन आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इस लोशन को लगाने से मच्छर आपके पास नहीं आएंगे और मच्छरों से होने वाली बीमारियां रहेंगी दूर। इसके अलावा इस लोशन का इस्तेमाल आप मॉश्चराइजर के रूप में भी कर सकते हैं। जलने-कटने या त्वचा पर किसी कीट के काटने पर भी इस लोशन को लगाने से आपको खुजली और ड्राईनेस से राहत मिलती है।

त्वचा और नाखून के लिए नारियल का तेल : नारियल तेल शरीर को पोषण देने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुण त्‍वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए यह एक शानदार बॉडी मॉश्चराइजर है। महिलाओं में टूटे नाखूनों की समस्‍या काफी सामान्‍य है। नाखूनों पर नारियल तेल लगाने से न केवल उन्‍हें टूटने से बचाया जा सकता है, बल्कि साथ ही इससे मैनीक्‍योर का असर भी लंबे समय तक बना रहता है|

स्ट्रेच मार्क्स होते हैं दूर : गर्भवती महिलाओं को आमतौर पर पेट और कमर पर स्‍ट्रेच मार्क्‍स नजर आते हैं। इन निशानों को हल्‍का करने के लिए उन पर रोजाना नारियल का तेल लगाना चाहिये। इससे निशान दूर हो जाते हैं। रूई के फाहे पर नारियल तेल लगाकर उसे आंखों के नीचे के काले घेरों पर लगायें। इससे निशान दूर होते हैं और आपकी खूबसूरती निखर आती है।

बेस्ट मेकअप रिमूवर है कोकोनट ऑयल : पार्टी के बाद वॉटर प्रूफ आई-लाइनर हटाना एक मुश्किल काम होता है। तो, इस बार अपने सामान्‍य मेकअप रिमूवर के स्‍थान पर नारियल तेल का इस्‍तेमाल करें। रूई के फोहे पर नारियल का तेल लगायें और उसे अपने चेहरे पर लगा छोड़ दें। इससे मेकअप पिघल जाएगा।

Check Also

आप भी रह जायेंगे दंग करेले के रस के यह फायदे जानकर

करेला जूस पीने के फायदे बहुत हैं दोस्तों. बिटर गॉर्ड या करेला एक चिकित्स्कीय औषधि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ALEXISTOGEL

LOGIN ALEXISTOGEL

DAFTAR ALEXISTOGEL

COLOKSGP

BANDARBOLA855

IOSBET

BANDAR SLOT

AGEN SLOT88

DEMO SLOT88

Bandar Togel Terpercaya

live draw hongkong

Bandar Togel Online

Bandar Togel Macau

situs toto macau

TENTOTO