Breaking News

मुंबई के शिवम दुबे को RCB ने ख़रीदा 5 करोड़ रुपए में

जयपुर: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) रॉयल चैलेंजर्सने 25 साल के ऑलराउंडर शिवम दुबे को 5 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपए का था, लेकिन उनकी बोली इसकी 25 गुना ज्यादा लगी। नीलामी से एक दिन पहले शिवम दुबे ने अपनी आक्रमक पारी से सबका ध्यान खींचा था।

दुबे ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ 5 गेंदों में 5 छक्के लगाए। उन्होंने 60 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 3 चौके शामिल हैं। दुबे ने ऑफ स्पिनर स्वपनिल सिंह के खिलाफ ये 5 छक्के लगाए। शिवम दुबे ने पिछले घरेलू क्रिकेट सीजन में अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

शिवम दुबे एक बाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक बेहतरीन तेज गेंदबाज भी हैं। इस घरेलू सीजन की 11 पारियों में अब तक वो 63.00 की औसत से 567 रन बना चुके हैं जबकि 22.00 की औसत से 22 विकेट भी हासिल कर चुके हैं।


इस खिलाड़ी को लेकर ‘मिड-डे’ के कॉलम में महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने दावा किया था कि ये खिलाड़ी इस बार की नीलामी में सभी टीमों के रडार पर रहने वाला है। एक ऑलराउंडर की आईपीएल में क्या कीमत होती है ये सभी जानते हैं और शिवम का मौजूदा फॉर्म उन्हें अच्छी स्थिति में पहुंचा सकता है। गावस्कर ने लिखा, ‘एक खिलाड़ी जो सभी फ्रेंचाइजी और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में होगा वो हैं शिवम दुबे। युवराज सिंह और सौरव गांगुली के बाद किसी भी बाएं हाथ के बल्लेबाज को इतनी सफाई से शॉट खेलते नहीं देखा।’

Source : Agency

Check Also

साइना नेहवाल ने शुक्रवार को पारूपल्ली कश्यप के साथ रचाई शादी

साइना नेहवाल ने शुक्रवार को बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप के साथ शादी कर ली है। बता दें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ALEXISTOGEL

LOGIN ALEXISTOGEL

DAFTAR ALEXISTOGEL

COLOKSGP

BANDARBOLA855

IOSBET

BANDAR SLOT

AGEN SLOT88

DEMO SLOT88

Bandar Togel Terpercaya

live draw hongkong

Bandar Togel Online

Bandar Togel Macau

situs toto macau

TENTOTO